+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

औरंगजेब कब्र विवाद : विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के 8 कार्यकर्ता अरेस्ट

Share the post

रांची। महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद मामले में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल के 8 कार्यकर्ताओं ने सरेंडर किया। इसके बाद नागपुर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। VHP और बजरंग दल के आठ कार्यकर्ताओं ने नागपुर में कोतवाली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। सभी पर आरोप है कि संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर नागपुर में किए गए प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। सभी पर आरोप लगा कि धार्मिक चिह्न वाले चादर का अनादर किया गया, इसी के बाद तनाव ने हिंसा का रूप ले लिया था।

6 एफआईआर दर्ज हुई है

पुलिस ने बताया कि नागपुर हिंसा के मामले में अभी तक 6 एफआईआर दर्ज हुई है। अब तक लगभग 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 1250 लोगों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 100 से 200 लोगों की पहचान हो पाई है। हिंसा में तीन डीसीपी समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Leave a Response