About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Business

Apple ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप, इंडिया में प्राइज 1.54 लाख

Share the post

छात्रों को 10 हजार रु. का डिस्काउंट 

रांची। कैलिफोर्निया में सोमवार देर रात एपल ने अपने एनुवल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस- WWDC 2023 में दुनिया का सबसे पतला 15 इंच के डिस्प्ले वाला (11.5 एमएम) लैपटॉप मैकबुक एयर लॉन्च किया। इंडिया में इसकी शुरुआती प्राइज 1.54 लाख रूपए रखी गई है। इसमें छात्रों को 10 हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। एपल ने इसके अलावा और प्रोडक्ट लॉन्च किए। इसमें मिक्सड रियलिटी हेडसेट विजन प्रो, डेक्सटॉप मैक प्रो और स्टूडियो शामिल है।

18 घंटे का बैटरी बैकअप

मैकबुक एयर में 18 घंटे का बैटरी बैकअप वाली बैटरी दी गई है। मैकबुक में कनेक्टिविटी के लिए किसी तरह का कोई बदला नहीं किया गया है। मैक बुक मिडनाइट, स्टारलाइट, सिल्वर व स्पेस ग्रे में उपलब्ध है।

विजन प्रो आखों के इशारे से चलता है

पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट विजन प्रो आंखों के रेटिना और हाथों के मूवमेंट से ऑपरेट किया जा सकता है। विजन प्रो को पहनने के बाद वर्चुअल स्पेस में अपनी फोटोज और विडियोज को स्क्राल कर सकेगा। इसके अलावा 3डी मूवी देख व गेम खेल सकेंगे। सिलिकॉन बेस्ड मैक प्रो की कीमत 7.29 लाख रूपए है।

 

Leave a Response