![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/121-750x450.jpg)
![Anwar Ahmed Ansari of Ranchi became the Vice President of Minority Department of AICC. Honorable people congratulated](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/10/21-2-682x1024.jpg)
रांची। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने अपने माइरिटी डिपार्टमेंट में रांची, इरबा के अनवार अहमद अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया है। अनवार अहमद अंसारी को अल्पसंख्यक विभाग में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं, उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किए जाने पर अनवार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, झारखंड के प्रदेश प्रभारी-सह-महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अविनाश पांडे, झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अंजुमन इस्लामिया ओरमांझी (हल्का) के सचिव मुंतजिर अहमद रजा, इरबा अंजूमन के सदर इमतेयाज ओहदार, सचिव अरशद अनवर अंसारी, अशफाक खान, अध्यक्ष ऑल झारखण्ड एकता मंच मो. खालिक खान, समाजसेवी जमील अख्तर, अधिवक्ता मो. रफीक अंसारी, झारखण्ड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, झारखण्ड प्रदेश मोमिन काॅन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली, रांची जिला के पूर्व अध्यक्ष एकबाल हुसैन, महासचिव इश्तियाक अहमद, फिरोज अहमद अंसारी, हसीब अंसारी, बेलस तिर्की, अब्दुल जलील अंसारी, झारखंड कांग्रेस महासचिव डा. एम. तौसिफ, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य वारिश कुरैशी, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के अध्यक्ष मंजूर अंसारी, गुलरेज अख्तर अंसारी, कोडरमा जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष फैयाज कैसर, कोडरमा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भागीरथ पासवान, गिरिडीह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष धनंजय सिंह, पूर्व सांसद कोडरमा तिलकधारी सिंह, वरीष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चैधरी, जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद आदि ने उन्हें बधाई दिया।