About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
चतरा में क्रैश हुए एयर एंबुलेंस VT-AJV की पैसेंजर मैनिफेस्ट सूची
रांची से दिल्ली जा रहे एयर एंबुलेंस में सवार 7 लोगों की आधिकारिक सूची।
Breaking NewsJHARKHAND NEWSTrending

चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश: रांची से दिल्ली जा रहा VT-AJV विमान जंगल में गिरा, 7 लोग थे सवार

Share the post

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस विमान का चतरा में क्रैश होना बेहद गंभीर और संवेदनशील घटना है, क्योंकि विमान में एक मरीज और मेडिकल टीम सवार थी। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

उड़ान के 20 मिनट बाद टूटा संपर्क, सिमरिया के खसियातु करम टांड जंगल में मिला मलबा

चतरा | 23 फरवरी 2026
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम बड़ा विमान हादसा हो गया। रांची से दिल्ली जा रहा रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का एयर एंबुलेंस विमान सिमरिया थाना क्षेत्र के खसियातु करम टांड जंगल में क्रैश हो गया। विमान में दो पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया था, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

कौन सा विमान और कब भरी थी उड़ान?

पैक्स मैनिफेस्ट और फ्लाइट डिटेल्स के अनुसार:

  • ऑपरेटर: रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि.
  • विमान प्रकार: बीचक्राफ्ट C-90
  • रजिस्ट्रेशन/कॉल साइन: VT-AJV
  • अधिकतम टेकऑफ वजन (MTOW): 4378 किलोग्राम
  • प्रस्थान: रांची, 23 फरवरी 2026, शाम 5:30 बजे (IST)
  • गंतव्य: दिल्ली, निर्धारित आगमन 8:30 बजे (IST)

WSO कोलकाता के अनुसार विमान ने 13:41 UTC (19:11 IST) पर उड़ान भरी थी और 14:04 UTC (19:34 IST) पर अटाली क्षेत्र के पास आखिरी बार संपर्क दर्ज हुआ। अंतिम संचार VECC फ्रीक्वेंसी (VHF 132.25) पर हुआ। इसके बाद विमान ने वाराणसी एयरस्पेस (VEBN) में प्रवेश से पहले ही संपर्क खो दिया।

स्थिति को गंभीर मानते हुए 14:35 UTC (20:05 IST) पर रेस्क्यू को-ऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) सक्रिय किया गया।

विमान में कौन-कौन थे सवार?

पैक्स मैनिफेस्ट के अनुसार विमान में कुल 7 लोग सवार थे:

एयरक्रू

  • कैप्टन विवेक विकास भगत
  • कैप्टन सवराजदीप सिंह

मेडिकल टीम और यात्री

  • संजय कुमार – मरीज
  • अर्चना देवी – अटेंडेंट
  • धुरु कुमार – अटेंडेंट
  • डॉ. विकास कुमार गुप्ता – डॉक्टर
  • सचिन कुमार मिश्रा – पैरामेडिक

एसपी ने की पुष्टि

चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि विमान सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

किन इलाकों के ऊपर से गुजर रहा था विमान?

सूत्रों के अनुसार विमान पलामू और गढ़वा जिले के ऊपर से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संपर्क टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। बाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान चतरा जिले के जंगल में उसका मलबा मिला।

स्थानीय स्तर पर अलर्ट

हादसे के बाद आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और राहत कार्य में बाधा न डालें।

हादसे की जांच शुरू

प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति और अन्य संभावित कारणों की जांच की जाएगी। नागरिक उड्डयन से जुड़ी एजेंसियों की टीम भी जांच में शामिल होगी।राहत और बचाव अभियान जारी है। आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही नुकसान और कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। राज्य सरकार ने पूरे मामले पर नजर रखी है।

ये भी पढ़ेंः

Leave a Response