About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Weather Updates

आज से गिरेगा तापमान | त्योहारी मौसम में कनकनी बढ़ेगी

Share the post

रांची। आज से तापमान में गिरावट होनी शुरू हो गई है। सुबह और शाम को ठंड महसूस होने लगी है।अभी पारा और गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी। छठ के पहले ही इस बार ठंड ने दस्तक दे दी है। आसमान में घिरे बादल छटने लगे हैं। पश्चिमी भाग में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस 7 नवंबर के आसपास दस्तक दे रहा है. जिससे मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है. झारखंड के कुछ हिस्सों में इसका बारिश के रूप में प्रभाव पड़ सकता है। आने वाले 4 दिनों तक कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस कारण इस बार दिवाली में अच्छी खासी ठंड देखने को मिलेगी। पिछले साल की तुलना में तापमान ज्यादा गिरा है। इसी समय पिछली बार यानि नवंबर के महीने में तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास था जो इस वक्त 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

कुछ जिलों में बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक 9 नवंबर तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। जैसे रांची, सरायकेला खरसावां, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, चाईबासा, गुमला व लोहरदग़ा में बारिश की संभावना जताई गई है। यहां वज्रपात की कोई आशंका नहीं है, लेकिन बारिश के कारण इन जिलों में ठंड काफी बढ़ेगी और तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। त्योहारी मौसम में राज्य में ठंड बढ़ेगा। कनकनी बढ़ेगी दिवाली और छठ में तापमान में अच्छी गिरावट आयेगी। पश्चिमी विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग में दस्तक दे सकता है। इसका झारखंड पर कितना असर पड़ेगा यह अबतक साफ नही है।

Leave a Response