About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 14, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

भारत-पाकिस्तान मैच: कोलंबो में फिर बारिश शुरू, छाए घने बादल

Share the post

मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे ही होगी

रांची। एशिया कप में अब से कुछ देर बाद भारत व पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर एक अच्छी थी, लेकिन वो खबर अब थोड़ा क्रिकेटप्रेमियों को उदास कर सकता है। क्योंकि रिजर्व डे के दिन भी बारिश कोलंबो में शुरू हो गई है। बादल काले हो गए हैं। अभी मैच शुरू होने में 1 घंटे का समय बचा हुआ है। लेकिन बारिश ने दस्तक दे दी है। कोलंबो में सुबह 8.30 से 1.30 बजे तक बारिश नहीं हुई थी। धूप खिली हुई थई, फैंस इस मैच को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे भी मौसम विभाग ने 4.30, 5.30 व 8.30 बजे बारिश होने की अशंका जताई गई है। हालांकि आज मैच खेले जाने की पूरी उम्मीद है। अगर 50-50 ओवर का मैच नहीं भी हुआ तो इसे 20-20 ओवर का कराया जा सकता है। बता दें कि रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मैच बारिश से बाधित रहा था। रविवार को खेल पूरा नहीं हो सका। टीम इंडिया की पारी के 24.1 ओवर के बाद बारिश ने खलल डाल दिया। इसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। एसीसी ने पहले ही इस मैच के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया था। ऐसे में सोमवार को इस मैच को पूरा किया जाएगा। अगर यह मैच पाकिस्तान की टीम जीतती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और उसका फाइनल में सीट लगभग पक्का हो जाएगा। वहीं, बारिश से धुलने पर दोनों टीमें एक-एक अंक बांटेंगी और पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का उसका दावा मजबूत हो जाएगा। सोमवार को 50-50 ओवर का ही मैच खेला जाएगा। सोमवार को भी बारिश हुई तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बारिश हुई व टीम इंडिया बैटिंग नहीं की तो मैच 20-20 ओवर का खेला जा सकता है। ऐसे में पाकिस्तान को जीत के लिए 181 रनों का टार्गेट मिलेगा। ऐसे कोलंबो में आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन सूर्य झलक रहा है। एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच अनुकूल मौसम की उम्मीद है। पूरे दिन आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है।

मैच नहीं हुआ तो भारत को होगी मुश्किल

वहीं, भारतीय टीम अगर यह मैच जीतती है तो उसे दो अंक मिलेंगे। फाइनल में पहुंचने का उसका दावा मजबूत हो जाएगा। टीम इंडिया को 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ और 14 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। बारिश से धुलने पर टीम इंडिया को एक अंक मिलेगा और ऐसे में उसकी राह कठिन हो जाएगी। इस स्थिति में उसे अपने अगले दोनों मैच जीतने ही होंगे, क्योंकि श्रीलंका एक मैच जीत चुका है। हारने पर टीम इंडिया के लिए सुपर फोर के उसके अगले दोनों मैच करो या मरो वाले होंगे। 

पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान टॉप पर

सुपर-4 के पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान एक मैच में दो अंक और +1.051 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। श्रीलंका एक मैच में दो अंक और +0.420 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत तीसरे और बांग्लादेश अपने दोनों मैच हारकर चौथे स्थान पर है। मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर कल खत्म हुआ था। भारत ने रविवार को 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे। विराट कोहली और केएल राहुल नाबाद हैं। यही दोनों आज भारतीय पारी का आगाज करेंगे। रोहित ने 56 और शुभमन ने 58 रन बनाए थे। शाहीन और शादाब को एक-एक विकेट मिला है।

Leave a Response