+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
News

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की

Share the post

रांची। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने वैद्यनाथधाम मंदिर में की पूजा अर्चना मंत्रोउच्चारण के साथ करायी गई। पूरे विधि-विधान के साथ उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी सोमवार सुबह 7 बजे बाबा मंदिर पहुंचे, उनके साथ पूर्व मंत्री सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बाबा मंदिर पहुंचने पर शंखनाद से उनका स्वागत किया गया। उसके बाद संस्कार भवन में मंत्रों के उच्चारण के साथ उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। जहां पर उनको तीर्थ पुरोहित ने बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पण कराया। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Response