About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

पीएम के सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हजारीबाग के रहने वाले एसपीजी डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन

Share the post

रांची। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा क् निधन हो गया है। एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार का दिल्ली में निधन हुआ। अरुण कुमार की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अरुण कुमार सिन्हा की मौत की खबर सामने आने के बाद से विभाग में गम का माहौल है। हर कोई नम आंखों से अरुण कुमार सिन्हा को विदाई दे रहा है। बता दें कि सिन्हा 1997 केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे थे। 2016 से एसपीजी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे। वे मालवीय मार्ग निवासी हजारीबागके रहने वाले थे। उनके पिता का नाम स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद था, जो भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। हिंदू स्कूल हजारीबाग से स्कूल की शिक्षा प्राप्त की। संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से बीएससी जंतु शास्त्र विषय में हासिल किया था। वर्ष 1987 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए और इनको केरल कैडर आवंटित हुआ। शुरुआत में केरल के दो तीन जिलों में आरक्षी अधीक्षक एवं त्रिवेंद्रम और कोचिंग के पुलिस कमिश्नर रहे। उसके बाद डीआईजी व आईजी के रूप में काम किया। वर्ष 2009 से 2014 तक बीएसएफ में आईजी के रूप में गुजरात फ्रंटियर में पदस्थापित रहे, फिर केरल वापस आए और 2016 तक एडीजी के रूप में काम किया। मार्च 2016 से वर्तमान तक वह प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री के सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले एसपीजी के निदेशक के रूप में पदस्थापित थे।

Leave a Response