About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

Share the post

आलमगीर आलम ने इरफान के मामले पर माफी मांगे

रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक हंगामा करना शुरू कर दिए। इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले ज्यादा हंगामें को लेकर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था। इरफान अंसारी के द्वारा सदन में दिए गए आदिवासियों के खिलाफ बयान को लेकर हंगामा हुआ। तू तू मैं मैं हुआ, फिर एक दूसरे को देख लेने तक की नौबत आई। भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने इरफान अंसारी पर गलत तरीके से बात की। ऊंगली उठाकर मारने के लिए इरफान की तरफ दौड़े। हालांकि इरफान ने मामले पर खेद प्रकट किया। जब 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इरफान के टिप्पणी पर मैं खुद क्षमा मांगता हूं। लेकिन आलमगीर ने कहा कि आज जो कुछ का आचरण सदन में हुआ। उसपर भी कार्यवाही होनी चाहिए। शून्यकाल की सूचना 12.12 बजे शुरू हुई। लेकिन भाजपा विधायक हो हल्ला करते रहे। आलमगीर आलम ने कहा कि आदिवासी पर राजनीति करने वाले मणिपुर की घटना को भूल गए। मध्य प्रदेश में एक बीजेपी का कार्यकर्ता आदिवासी लड़के के मुंह पर पेशाब कर दिया, उसे भूल गए। उन्होंने कहा कि जब खुद इरफान अंसारी आैर मैं विधायक दल के नेता के नाते इस मामले पर खेद प्रकट कर लिए तो फिर हंगामा कैसा। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा आदिवासियों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी हो रही है। अब तक सदन की कार्यवाही हंगामेदार रही है। हालांकि इस दौरान कई विधेयक पास भी हुए हैं। सदन में विपक्ष के तेवर अब तक काफी उग्र रहे हैं। आज भी कार्यवाही के दौरान हंगामे के आसार है। सदन में सरकार कई विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। वहीं, विपक्ष ने नकल रोकने के बिल सहित कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सदन में बुधवार को दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल पास हुए। कई विधेयक सदन पटल पर रखे गए, जिस पर विधायकों ने चर्चा की। सत्र की कार्यवाही के चौथे दिन सदन का माहौल काफी गर्म रहा था।

Leave a Response