+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 28, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsSocial

झारखंड के साहेबगंज जिला के गंगा नदी में मगरमच्छ के बच्चे का शव मिला

Share the post

रांची। गंगा नदी में मगरमच्छ के बच्चे का शव मिला। इसके बाद वन विभाग की टीम पहुंच गई। यह मामला साहेबगंज जिला के सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र के रामपुर गांव का है। जहां गंगा नदी में मगरमच्छ का बच्चा मृत अवस्था में उपलता हुआ मिला है। वन विभाग की टीम ने लोगों को नदी में जाते समय सावधान रहने की सलाह दी है। डीएफओ मनीष तिवारी ने अपनी पूरी वन विभाग की टीम के साथ बुधवार की दोपहर क्षेत्र का तत्काल दौरा किया और शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मृत्यु की वजह का सही-सही पता चल सके। वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने कहा कि यह मगरमच्छ का बच्चा है। प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत हो रहा कि मगरमच्छ मछली मारने के जाल में उलझ गया होगा, जिससे भूख के कारण इसकी मृत्यु हो गई होगी। इस क्षेत्र के गंगा नदी के प्रवाह में मगरमच्छ का रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन हाल के वर्षों में मगरमच्छों को दो बार देखा गया है।

ग्रामीणों ने देखा मगरमच्छ के बच्चे का शव
गंगा नदी में कुछ मवेशी पालक अपने जानवर का चारा लाने के लिए दियारा नाव से जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिजली घाट के सामने रामपुर दियारा क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे पानी में उपलता हुए एक जानवर को देखा। जिसके बाद मवेशी पालक मिठू यादव ने डीएफओ को पूरी घटना की जानकारी दी। बता दे की कि पिछले महीने मंगलहाट के आसपास गंगा नदी में मगरमच्छ देखा गया था। करीब दो दिन तक ग्रामीणों ने गंगा में मगरमच्छ को देखा था।

Leave a Response