About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
CricketNews

बिग ब्रेकिंग: रांची के ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ करेंगे टेस्ट डेब्यू

Share the post

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

रांची। वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची के ईशान किशन टेस्ट डेब्यू करेंगे। इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे है। जहां उसे 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलने हैं। गुरुवार शाम 7:30 बजे से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया में ईशन किशन को प्लेइंग-11 में जगह मिल गई। पहला टेस्ट मैच डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाना है। इस सीरीज के साथ ही दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण की शुरुआत करेंगी। भारतीय टीम लगातार 2 बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में जगह बनाने के बावजूद भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। ऐसे में भारतीय टीम इस बार फाइनल में जगह बनाकर ट्रॉफी भी जीतना चाहेगी। झारखंड के ईशान किशन इस मुकाबले में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे। यशस्वी जयसवाल भी अपना टेस्ट डेब्यू इसी मैच से कर रहे।

ईशन किशन पर एक नजर

ईशान किशन ने अब तक 14 वनडे और 27 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 14 वनडे में 510 रन बनाए हैं, जिसमें 1 दोहरा शतक भी शामिल है। वहीं, 27 टी-20 में उन्होंने 653 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक जड़ा।

प्लेइंग-11 टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट।

Leave a Response