About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, August 16, 2026
International NewsLatest Hindi NewsNewsSocial

सीवर की खुदाई में मिला ₹98 करोड़ का खजाना, 18 साल के युवक की आंखों के सामने निकला सोना

बेल्जियम में सीवर की खुदाई के दौरान मिले सोने के खजाने की प्रतीकात्मक तस्वीर
बेल्जियम में सीवर लाइन के काम के दौरान 18 वर्षीय युवक को करीब ₹98 करोड़ का सोना और दुर्लभ सिक्के मिले।
Share the post

बेल्जियम: सीवर लाइन बदलने के लिए चल रही खुदाई के दौरान एक 18 वर्षीय युवक को ऐसा खजाना मिला, जिसने वहां काम कर रहे सभी लोगों को हैरान कर दिया। बेल्जियम के Sint-Gillis-Dendermonde इलाके में खुदाई के दौरान करीब ₹98 करोड़ मूल्य का सोना और दुर्लभ सिक्के बरामद हुए हैं।

पहले लगा जमीन में पड़े हैं सिक्के

18 वर्षीय Kobe वहां summer worker के तौर पर काम कर रहा था। खुदाई के दौरान उसे कुछ पड़ा हुआ दिखाई दिया। शुरुआत में उसे लगा कि शायद जमीन में €1 के सिक्के हैं, लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि वहां सोने की ईंटें और अन्य कीमती सामान छिपा हुआ था।

बरामद खजाने में सोने के सिक्के, सोने के nuggets और numbered bullion bars शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत करीब 9 मिलियन यूरो यानी लगभग ₹98 करोड़ है।

19वीं सदी की Villa की दीवार में छिपा था खजाना

यह खजाना एक पुरानी villa के नीचे बनी cellar की दीवार में ईंटों के पीछे छिपाकर रखा गया था। यह villa 19वीं सदी के अंत में brewery owner Theophilus Van Assche के लिए बनाई गई थी। इस जगह पर 1899 में brewing शुरू हुई थी और 1970 में बंद हो गई।

फिलहाल यह इमारत सामाजिक कल्याण संगठन CAW Oost-Vlaanderen द्वारा renovate की जा रही है, जहां नए कार्यालय और housing तैयार किए जाने हैं।

पुलिस ने खजाना सुरक्षित जगह पहुंचाया

खजाना मिलने के बाद अधिकारियों ने तुरंत इलाके को सुरक्षित किया और पूरी बरामदगी को ब्रसेल्स की एक secure facility में पहुंचा दिया। अब जांच की जा रही है कि यह सोना आखिर किसका था और इसे वहां क्यों छिपाया गया था।

अधिकारियों को यह भी पता लगाना है कि कहीं यह खजाना चोरी या किसी अपराध से तो जुड़ा नहीं है। संभावित दावेदारों में बिल्डिंग के contractors, renovation करने वाला संगठन और Van Assche परिवार के वंशज शामिल हो सकते हैं।

क्या 18 साल के युवक को मिलेगा इनाम?

Kobe ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में खजाना मिलने के बाद उसे पता था कि इसे अधिकारियों को सौंपना ही होगा। अब यह भी सवाल है कि क्या उसे इस खोज के लिए कोई finder’s reward मिलेगा।

बेल्जियम के नियमों के अनुसार, खजाने के वास्तविक मालिक के सामने आने के लिए कम से कम पांच साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

👉 यह भी पढ़ें:

Leave a Response