About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
डूरंड कप 2026 की तैयारियों को लेकर रांची में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी चर्चा करते हुए।
रांची में डूरंड कप 2026 की तैयारियां तेज, बिरसा मुंडा स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को लेकर अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की।
JHARKHAND NEWSSport

राँची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, डूरंड कप 2026 की तैयारियां तेज

Share the post

राँची: झारखंड की राजधानी राँची पहली बार देश के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी करने जा रही है। 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक मोराबादी स्थित बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को धुर्वा स्थित एफएफपी बिल्डिंग में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

आयोजन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी

बैठक की अध्यक्षता पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से निम्न व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए—

  • स्टेडियम की ब्रांडिंग और सौंदर्यीकरण
  • फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम
  • खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था
  • वीआईपी एवं अतिथियों के लिए आमंत्रण प्रबंधन
  • सुरक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप तैयार करना

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

सचिव ने मैचों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक मुकाबले के अनुसार मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। वहीं, रांची नगर निगम को स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक प्लान, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

18 जुलाई को निकलेगा डूरंड कप ट्रॉफी टूर

टूर्नामेंट को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए 18 जुलाई 2026 को भारतीय थल सेना की ओर से डूरंड कप ट्रॉफी टूर आयोजित किया जाएगा। ट्रॉफी को राँची के प्रमुख मार्गों से निकाला जाएगा, जिससे शहरवासियों को इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कई विभाग मिलकर संभालेंगे जिम्मेदारी

डूरंड कप के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, झारखंड खेल प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित कई एजेंसियों को समन्वय के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रशासन का मानना है कि यह आयोजन न केवल झारखंड की खेल संस्कृति को नई पहचान देगा, बल्कि राज्य के युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि और सहभागिता भी बढ़ाएगा।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव, खेल निदेशक छवि रंजन, सेना के नोडल पदाधिकारी कर्नल हेम चंद्रा, मेजर आनंद, ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता जयकांत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

👉 यह भी पढ़ें:

Leave a Response