About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Saturday, August 8, 2026
Breaking NewsNewsSport

डूरंड कप 2026: पहली बार रांची में होगा ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट, तैयारियों को लेकर सरकार ने कसी कमर

रांची में डूरंड कप 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी और सेना के प्रतिनिधि।
डूरंड कप 2026 के सफल आयोजन को लेकर रांची में अधिकारियों और सेना के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करते खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार।
Share the post

रांची। झारखंड के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पहली बार राजधानी रांची को देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी का अवसर मिला है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट का आगाज 26 जुलाई 2026 से होने की संभावना है।

आयोजन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर सोमवार को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टेडियम की तैयारियों, खिलाड़ियों और टीमों के आवास, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स तथा दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सचिव मुकेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रांची में पहली बार डूरंड कप का आयोजन राज्य में फुटबॉल संस्कृति को नई पहचान देगा और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। साथ ही भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मुकाबलों की मेजबानी का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

उद्घाटन समारोह में दिखेगी झारखंड की सांस्कृतिक झलक

डूरंड कप 2026 का उद्घाटन समारोह भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। समारोह में भारतीय सेना के विशेष प्रदर्शन, आर्मी बैंड की प्रस्तुति और झारखंड की लोक एवं जनजातीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से देशभर के दर्शकों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

बैठक में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेशक छवि रंजन, संस्कृति निदेशालय के निदेशक आसिफ एकराम, डूरंड कप के नोडल आर्मी अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रांची में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल और यादगार बनाने का संकल्प लिया।

🟡👉 Cristiano Ronaldo ने बनाया नया रिकॉर्ड, फुटबॉल जगत में फिर रचा इतिहास

Leave a Response