About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
commercial lpg cylinder price hike in india 19 kg cylinder new rates delhi mumbai kolkata chennai price increase news
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा
Breaking NewsBusiness

LPG Price Hike: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े । होटल-रेस्टोरेंट पर असर । जानें नए रेट

Share the post

सेंट्रल डेस्क। LPG Cylinder Price Hike: केंद्र सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे-बड़े कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा। तेल कंपनियों के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹218 तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। रांची में 194 रूपए की बढ़ोत्तरी हुई है। पहले रांची में 19 केजी वाला सिलेंडर एक्ट्रा 2062 में मिल रहा था, अब नया रेट 2256.50 रुपए हो गया है। लगातार बढ़ती एलपीजी कीमतें आम लोगों के बजट पर दबाव बढ़ा रही हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर रहने से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से रोजमर्रा की सेवाएं महंगी होना तय माना जा रहा है।

अलग-अलग शहरों में नई कीमतें

बढ़ोतरी के बाद प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:

  • रांची: ₹2256.50 (पहले ₹2062.50)
  • दिल्ली: ₹2078.50 (पहले ₹1884.50)
  • मुंबई: ₹2031
  • कोलकाता: ₹2208
  • चेन्नई: ₹2246.50
  • पटना: ₹2365
  • जयपुर: ₹2031

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

इससे पहले 7 मार्च को भी एलपीजी की कीमतों में इजाफा किया गया था। उस समय घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹114.50 महंगा हुआ था। बढ़ोतरी के बाद रांची में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹970.50 हो गई थी। पिछले एक साल में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। अप्रैल 2025 में भी सिलेंडर के दाम ₹50 तक बढ़ाए गए थे।

आम आदमी पर क्या होगा असर

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा होने का सीधा असर बाजार पर पड़ेगा। होटल और रेस्टोरेंट संचालक बढ़ी लागत को ग्राहकों पर डाल सकते हैं, जिससे खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। इसका मतलब है कि बाहर खाना या फूड डिलीवरी करवाना अब पहले से ज्यादा महंगा पड़ सकता है।

बढ़ोतरी की वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। खासकर पश्चिम एशिया में तनाव, जैसे ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव, ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है।

Leave a Response