About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 13, 2026
News

ईंट ढोने वाला मजदूर निकला साइबर अपराधी, इश्तियाक को पुलिस ने भेजा जेल

Share the post

रांची। साइबर अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा साइबर क्राइम थाना पुलिस के हत्थे ईंट ढोने मजदूर पकड़ में आया। साइबर अपराध में शामिल शातिर अपराधी चढ़ा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी निवासी इश्तियाक अंसारी है। इसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इस्तियाक अंसारी ट्रैक्टर पर ईंट ढोने में मजदूरी का काम करता था। इसके आड़ में वह लोगों के डिटेल, जिसमें बैंक खाता संबंधित जानकारी एवं मोबाइल नंबर हासिल कर साइबर अपराधियों तक पहुंचाता था। इसके गैंग के लोग झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाते थे। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस की ओर से की गई छापेमारी में सफलता हाथ लगी। उसके पास से मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड बरामद किया गया है। जिसकी जांच चल रही है। वही शुक्रवार को इस्तियाक का मेडिकल जांच करवा कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जामताड़ा जेल भेज दिया गया है।

Leave a Response