+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Cricket

रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे को लेकर युद्धस्तर पर सुरक्षा तैयारियां

Share the post

रांची। आगामी 30 नवंबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की विस्तृत तैयारी शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और बाहर से आने वाले विशेष अतिथियों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत रणनीति तैयार की जा रही है। इस मैच की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। स्टेडियम और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए जिला प्रशासन, रांची पुलिस और जेएससीए प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठकें लगातार जारी हैं। दोनों टीमें 27 नवंबर को रांची पहुंचेंगी और 28 नवंबर को स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। इस दौरान खिलाड़ियों के होटल से लेकर स्टेडियम तक की सुरक्षा के लिए एक सटीक योजना बनाई जा रही है। इस बार खिलाड़ियों की सुरक्षा तीन स्तरों पर की जाएगी। एयरपोर्ट, होटल और स्टेडियम पर दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस बल की मांग

रांची पुलिस ने इस मैच के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग पुलिस मुख्यालय से की है। 26 नवंबर तक अधिकारियों और अतिरिक्त बल के रांची पहुंचने की संभावना है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी, अभियान डॉक्टर माइकल राज ने बताया कि मैच के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं और अतिरिक्त फोर्स राजधानी में तैनात की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मैच के बाद होने वाले जाम से निपटने के लिए एक विशेष योजना बनाई जा रही है। स्टेडियम तक पहुंचने वाले वाहनों को एक निश्चित सीमा के बाद ही रोक दिया जाएगा। पूरे इलाके पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी।

महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी

सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम और उसके आसपास अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। धुर्वा में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जहां 20 से अधिक कर्मचारी और पुलिसकर्मी निगरानी का काम करेंगे। महिला सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मैच के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्टेडियम के अंदर महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिसकी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है।

Leave a Response