+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

22 नवंबर को धनबाद विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा को ‘उत्कृष्ट विधायक’ के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के आवासीय कार्यालय में हुई उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने की, जिसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल मौजूद रहे। बैठक के बाद स्पीकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार विधानसभा स्थापना दिवस विशेष है, क्योंकि यह रजत जयंती का अवसर है। 22 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह में चयनित सभी लोगों को विधानसभा परिसर में ही सम्मानित किया जाएगा। राज सिन्हा को यह सम्मान राज्यपाल के हाथों मिलेगा। इसके अलावा, संतोष कुमार सिंह, नीलम कुजूर, मोहम्मद शाहिद, राकेश कुमार सिंह, मन्नू राम और रविंद्र पाल सहित अन्य कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

विधायक राज सिन्हा की प्रतिक्रिया

इस सम्मान पर खुशी जताते हुए विधायक राज सिन्हा ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सहयोग से मिली है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान पहले पूर्व सांसद पी.एन. सिंह को मिल चुका है और अब उन्होंने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने धनबाद की जनता के आशीर्वाद का श्रेय दिया और वादा किया कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

सांस्कृतिक सत्र

शाम के इस सत्र में विधानसभा परिसर संगीत और मनोरंजन से गूंज उठेगा। इस दौरान बॉलीवुड के मशहूर गायक रूप कुमार राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे और हास्य कवि दिनेश बावरा लोगों का मनोरंजन करेंगे।

Leave a Response