+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Weather Updates

रांची में 97% अधिक बारिश के बाद फिर मानसून सक्रिय | गुरुवार को येलो अलर्ट

Share the post

Monsoon : पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून के कमजोर पड़ने के बाद अब झारखंड में मानसूनी गतिविधियां फिर सक्रिय होने की आशंका है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 24 जुलाई (गुरुवार) को राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी और मध्य भाग के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ कहीं-कहीं 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं, वज्रपात और भारी बारिश की प्रबल संभावना है।

25 से 27 जुलाई के लिए जारी अलर्ट

25 जुलाई 2025

  • ऑरेंज अलर्ट (बहुत भारी बारिश)
    पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां।
  • येलो अलर्ट (भारी बारिश):
    गुमला, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, खूंटी, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर।
    (अवधि: 25 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक)

26 जुलाई 2025

  • ऑरेंज अलर्ट (भारी से अत्यधिक भारी बारिश)
    गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम।
  • येलो अलर्ट (भारी बारिश):
    गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा।

27 जुलाई 2025

  • ऑरेंज अलर्ट (अत्यधिक भारी बारिश)
    लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा।
  • येलो अलर्ट (भारी बारिश):
    गढ़वा, पलामू, लातेहार, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम।

मानसूनी वर्षा का स्थिति-विवरण

  • 1 जून से 23 जुलाई तक कुल वर्षा
    राज्य में 647.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य औसत (426 मिमी) से 52% अधिक है।
  • उच्चतम वर्षा वाले जिले:
  • पूर्वी सिंहभूम: 1044.9 मिमी (सामान्य से 130% अधिक)
  • रांची: 865.6 मिमी (सामान्य से 97% अधिक)
  • लातेहार: 812.6 मिमी (सामान्य से 90% अधिक)
  • रामगढ़: 742.4 मिमी (सामान्य से 73% अधिक)
  • कम वर्षा वाले जिले:
    देवघर, गोड्डा और पाकुड़ में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

पिछले 24 घंटे की वर्षा

मानसूनी कमजोरी के बावजूद कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई:

  • हजारीबाग: 44 मिमी
  • परसाबाद: 42 मिमी
  • पांकी एवं रायडीह: 35.2 मिमी (प्रत्येक)
  • सिसई: 29 मिमी
  • तिलैया: 22.4 मिमी
  • बड़कागांव: 20 मिमी
    रांची में बुधवार को भी कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई।

Leave a Response