+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
CricketSport

IPL में झारखंड का गर्व : दोनों टीमों के विकेटकीपर राज्य के | सीएम हेमंत ने दी बधाई

Share the post

आईपीएल इतिहास में पदार्पण करने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर बने रॉबिन मिंज

रांची। रविवार यानी 23 मार्च 2025 को IPL मैच में 2 विकेटकीपर (मुंबई व चेन्नई) झारखंड से खेलें, जो झारखंड की क्रिकेट प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर रहे हैं। यह न केवल झारखंड के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। रोबिन मिंज को IPL में प्रदार्पण की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका यह सफर निश्चित रूप से कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमें पूर्ण आशा है कि वह जल्द ही भारतीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। उनकी सफलता से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश को गर्व होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईपीएल में राज्य के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। सीएम ने विशेष रूप से मुंबई के विकेटकीपर रॉबिन मिंज को उनके आईपीएल डेब्यू पर शुभकामनाएं दीं और भारतीय टीम में जल्द शामिल होने की उम्मीद जताई।

सीएम का सोशल मीडिया पोस्ट

हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “चेन्नई बनाम मुंबई मैच में दोनों टीमों के विकेटकीपर झारखंड से हैं, जो राज्य की क्रिकेट प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर रहे हैं। यह झारखंड के लिए गर्व का पल है और युवाओं के लिए मिसाल भी। उन्होंने रॉबिन मिंज की मेहनत और समर्पण को सराहते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा झारखंड ही नहीं, पूरे देश को गौरवान्वित करेगी।

मैच का विवरण

23 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 रन की पारी खेली, जबकि दीपक चाहर ने 15 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। वहीं, रॉबिन मिंज (9 गेंदों में 3 रन) आईपीएल इतिहास में पदार्पण करने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी बने। चेन्नई की ओर से स्पिनर नूर अहमद ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि खलील अहमद ने 3 विकेट झटके।

Leave a Response