+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, February 3, 2026
Latest Hindi News

मीर को हटाया गया : राहुल गांधी के करीबी के राजू को बनाया गया झारखंड कांग्रेस का प्रभारी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई राज्यों में प्रभारी बदल दिए हैं। इसमें झारखंड भी शामिल है। राहुुल गांधी के करीबी के राजू को झारखंड का नया प्रभारी बनाया गया है। यहां से गुलाम अहमद मीर की छुट्‌टी कर दी गई है। बता दें कि झारखंड के प्रभारी बनाए गए के. राजू वर्तमान में कांग्रेस SC- ST- OBC- माइनोरिटीज विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं। के .राजू तेलांगना के हैदराबाद के रहने वाले हैं. पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके के. राजू की गिनती राहुल गांधी के बेहद करीबी नेताओं में होती है।

ये बनें प्रभारी

  • भूपेश बघेल -पंजाब
  • डॉ सईद नसीर हुसैन- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
  • रजनी पाटिल- हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़
  • बीके हरिप्रसाद- हरियाणा
  • हरीश चौधरी- मध्य प्रदेश
  • गिरीश चोड़नकर- तमिलनाडु
  • अजय कुमार लल्लू- ओडिशा
  • के राजू- झारखंड
  • मीनाक्षी नटराजन- तेलांगना
  • सप्तगिरि एस उल्का- मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड
  • कृष्णा अल्लवरु- बिहार

दिसंबर 2023 में झारखंड के प्रभारी बनाये गए थे गुलाम अहमद मीर

दिसंबर 2023 में झारखंड के तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय की जगह गुलाम अहमद मीर को प्रभारी बनाया गया था. उनके पास पश्चिम बंगाल के इंचार्ज की भी जिम्मेवारी थी. गुलाम अहमद मीर के कार्यकाल में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक रहा. लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस की सीट एक बढ़कर दो हुई, वहीं पार्टी 2019 विधानसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन 2024 विधानसभा चुनाव में किया और 16 सीट जीतने में सफल रही.

Leave a Response