+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

महाकुंभ भगदड़ के लिए RJD ने केंद्र और योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया

Share the post

पीड़ित परिवार को 51-51 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा

रांची। महाकुंभ में शाही स्नान से पूर्व मची भगदड़ को झारखंड राजद ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की विफलता करार दिया है। डोरंडा नेपाल हाउस में श्रम मंत्री कक्ष में संवाददाता सम्मेलन कर राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और राजद महासचिव सह मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि पहली विफलता देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की है और उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी बनती है। घटना में झारखंड के पलामू की गायत्री देवी और मुसाबनी के शिवराज गुप्ता की मौत पर दुख जताते हुए राजद नेताओं ने पार्टी स्तर से दोनों पीड़ित परिवार को 51-51 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की। झारखंड प्रदेश राजद के अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि पहले से ही यह अनुमानित था कि इस बार के महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंचेंगे। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या यह जरूरी नहीं था कि इतने बड़े आयोजन से पहले प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक करते और सभी से अपेक्षित सहयोग लिया जाता।

मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ देने की मांग

संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि पूरी घटना की जांच के साथ-साथ राजद की मांग है कि सभी पीड़ित परिवार को 1-1 करोड़ रुपए की मदद की जाए। उन्होंने झारखंड से जिन दो लोगों की जान इस घटना में गई है उनको राज्य सरकार की ओर से भी 5-5 लाख रुपए और एक-एक नौकरी देने की मांग की। राज्य के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राजद की ओर से एक पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा और मांग की जाएगी कि झारखंड के जिन दो लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए। श्रम मंत्री ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी बड़ी-बड़ी बातें करते थे,लेकिन इस घटना ने और शंकराचार्य जी ने योगी की पोल खोल दी।

Leave a Response