About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 13, 2026
Sport

राष्ट्रपति ने झारखंड की बेटी सलीम टेटे को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा

Share the post

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार सलीम को दिया. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 वितरण समारोह का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया. इसी के तहत हॉकी में बेहतर प्रदर्शन करने और देश को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने वाली सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड सम्मान सम्मानित किया गया. सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली हैं, वो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं. सलीमा टेटे समेत 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिया गया है. यह अवार्ड पिछले चार साल की अवधि में बेहतर प्रदर्शन, खेल कौश और अनुशासन की भावना के लिए दिया जाता है. सलीमा को अर्जुन अवार्ड मिलने से पूरा झारखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

Leave a Response