+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
Latest Hindi NewsNews

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली एम्स

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। रांची के मेडिका में इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से गुरुवार को दिल्ली एम्स भेजा गया। मेडिका में करीब 10 दिनों से भर्ती कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य में धीमी सुधार को देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया। झारखंड बीजेपी ने कड़िया मुंडा के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए दोपहर में उन्हें रवाना किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उड़ांव ने पार्टी की ओर से समुचित व्यवस्था करते हुए उन्हें रांची एयरपोर्ट तक लाया और दिल्ली के लिए एयर एम्बुलेंस से रवाना किया। कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य को लेकर पीएम मोदी से लेकर भाजपा के कई बड़े नेता चिंता जाहिर कर चुके हैं। मेडिका में इलाज के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता उनको देखने पहुंचे थे। कड़िया मुंडा झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से 8 बार सांसद रहे हैं। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। कड़िया मुंडा सबसे पहले 1971 में पहली बार चुनाव लड़ा था। 1977 के चुनाव में उन्हें पहली बार जीत मिली थी और संसद पहुंचे थे।

Leave a Response