+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

कल से फिर झारखंड में हेमंत दुबारा : अबुआ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह के पोस्टर से पटा रांची

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची। झारखंड में कल से फिर एक बार हेमंत सोरेन की सरकार सरपट दौड़ने लगेगी। 56 सीट जीतकर इंडिया गठबंधन ने झारखंड में शानदार जीत दर्ज की है। अब 28 नवंबर 2024 को मोरहाबादी के ऐतिहासिक ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है। पोस्टर व बैनर से पूरा रांची पट गया है। बड़े-बड़े होर्डिंग्स में अबुआ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का पोस्टर रांची के हर जगह देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर में हेमंत सोरेन का सिर्फ फोटो लगाया गया है। वहीं, दूसरी ओर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भी जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में भरोसा बरकरार…महागठधंन की सरकार लिखा है। पोस्टर में खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल के साथ-साथ झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का फोटो लगा है। बता दें कि गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह दिन के 4 बजे से मोरहाबादी मैदान में शुरू होगा।

ये दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे

28 को होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने दिल्ली में कई आला नेताओं को समारोह में शरीक होने का न्योता दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को भी निमंत्रण दिया गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखलिश यादव, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित कई बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामल होंगे।

Leave a Response