About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsPolitics

कांग्रेस के हुए दिग्गज पहलवान बजरंग व विनेश फोगाट

Share the post

हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे : पूनिया

रांची। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले देश के बड़े पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पहले कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे, जिसके बाद वो दोनों कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल हुए। मौके पर मैं बजरंग पूनिया ने कहा कि सभी का धन्यवाद देता हूं। हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे। हमने महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ BJP की महिला सांसदों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ी रही। वहीं, विनेश फाेगाट ने कहा कि मैं कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, क्योंकि बुरे समय में ही पता चलता है- अपना कौन है। जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तो BJP को छोड़कर आप सभी हमारे साथ थे। आप हमारे दर्द और आंसुओं को समझ पा रहे थे। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी विचारधारा से जुड़ी हूं, जो महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी है और सड़क से संसद तक उनके हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा

ओलिंपिक में इतिहास रचने वाले बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ फोटो सामने आए, इस दौरान पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा… चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाकात की, हमें आप दोनों पर गर्व है।

राहुल गांधी से मिले थे दोनों पहलवान

पेरिस ओलिंपिक में इतिहास रचने वाली और लगातार तीन धुरधंरों को हराने वाली विनेश फोगाट और टोक्यो ओलिंपिक में कास्य पदक अपने नाम करने वाले बजरंग पूनिया ने बुधवार को प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि यह दोनों पहलवान कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

Leave a Response