About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 24, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi News

अलकायदा से जुड़े 4 संदिग्धों को दिल्ली से रांची लाकर फील्ड वेरिफिकेशन करवाया गया

Share the post

रांची। अलकायदा से जुड़े 4 संदिग्धों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने रांची लाकर फील्ड वेरिफिकेशन करवाया। पिछले महीने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने डॉक्टर इश्तियाक अहमद सहित 4 को रांची से गिरफ्तार किया था। चारों पर आरोप है कि वे लोग झारखंड में अलकायदा का मॉड्यूल तैयार कर रहे थे। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने डॉक्टर इश्तियाक अहमद सहित अन्य 4 गिरफ्तार आरोपियों को लेकर रांची के चान्हो पहुंची थी। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और झारखंड एटीएस की टीम ने गिरफ्तार आरोपी के साथ उन जगहों का फील्ड वेरिफिकेशन किया है जहां ट्रेनिंग के साथ-साथ युवाओं को आतंकी बनने के लिए उकसाया जा रहा था।

आरोपितों को चान्हो लेकर गई टीम

अलकायदा इंडियन सब कांटिनेंट के सरगना डॉ इश्तियाक ने अपना नेटवर्क झारखंड में कहां-कहां तक फैला रखा था और युवाओं को अलकायदा मॉड्यूल में कैसे जोड़ता था, इसकी तफ्तीश लगातार जारी है। इसी मामले को लेकर पूर्व में गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम रांची पहुंची थी। जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम ने चान्हो स्थित मदरसा के अलावा वैसे सभी स्थानों तक आरोपितों को लेकर गई जहां-जहां अलकायदा को लेकर ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई थी।

Leave a Response