+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

अधिवक्ता गोपी कृष्ण का हत्यारा गिरफ्तार

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण का हत्यारा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के बाद रांची पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में गोपी के हत्या में शामिल एक अपराधी को गोली भी लगी। रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण के हत्यारे की पहचान शुक्रवार को ही कर ली गई थी। एसआईटी की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी, इसी बीच शनिवार की देर रात यह सूचना मिली कि वकील के हत्या में शामिल एक अपराधी रोशन कुमार रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर में छुपा हुआ है। अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर के पास स्थित बागान टोली के घर को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस की टीम के द्वारा अपराधी को सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। अपराधी के फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी कई राउंड फायर किया गया। इसी बीच पुलिस की एक गोली अपराधी को जा लगी। गोली लगने के बावजूद अपराधी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल अपराधी के पास से पिस्टल भी बरामद किया गया है।

Leave a Response