+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNewsPolitics

अशलील विडियो मामला : पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना के खिलाफ SIT गठित | रविवार रात विदेश भागा

Share the post

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना और हासन से पार्टी के उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और हसन से सांसद, प्रज्वल रेवन्ना के जर्मनी भागने की पुष्टि हो गई है। रेवन्ना कल तड़के (रविवार) 3.35 बजे लुफ्थांसा एयरलाइंस से बंगलुरु से फ्रैंकफर्ट के लिए निकल गया था। ये सीधी उड़ान थी और बताया जा रहा है जर्मनी होते हुए यूरोप के किसी अन्य शहर में छिपे हैं। हसन सीट से सांसद पूर्व पीएम के पोते रेवन्ना के कई हजार से भी ज्यादा पोर्न क्लिपिंग वायरल हैं। सूत्रों का कहना है कई वीडियो में बलपूर्वक हर उम्र की महिलाओं का शारीरिक शोषण करते रिकॉर्डिंग हैं। बताया जाता है करीब 200 से अधिक ऐसी भयानक रिकॉर्डिंग हैं जिसने कर्नाटक में तहलका मचा दिया है। घर में काम करने वाली मेड से लेकर हाई प्रोफाइल महिलाएं हैं, जिनका जबरन यौन शोषण करते रिकॉर्डिंग है। सूत्रों का कहना है रिकॉर्डिंग देखकर लगता है रेवन्ना खुद ही शायद ये सब रिकॉर्ड करता था। फिलहाल SIT जांच शुरू हो चुकी है। कर्नाटक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जांच में जुट गई है लेकिन उसके पहले रेवान्ना विदेश भागने में कामयाब हो गया। SIT उसके प्रत्यर्पण की तैयारी कर रही है ताकि भारत वापिस लाकर इस मामले की जांच पूरी की जा सके।

रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार हैं

कांग्रेस की महिला शाखा की सदस्यों ने कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ में फंसे हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रविवार को बंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेवन्ना के खिलाफ नारे लगाए और उनके पोस्टर जलाए। रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। कई महिलाओं के साथ उनके कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए हैं।

Leave a Response