+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 26, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

21 को रांची में उलगुलान न्याय महारैली को लेकर पोस्टर से पटा राजधानी

Share the post

रांची। झारखंड में होने वाले Lok Sabha Election 2024 से पहले I.N.D.I.A गठबंधन अपनी ताकत दिखाने को लेकर 21 अप्रैल को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली आयोजित किया है। इसको लेकर जोरशोर से तैयारी शुरू हो गई। झारखंड गठबंधन के सभी नेता इस महारैली को सफल बनाने को लेकर कमर कस लिए हैं। झारखंड की राजधानी रांची में बड़े बड़े पोस्टर व होर्डिंग्स से शहर पट गया है। पोस्टर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की बड़ी-बड़ी तस्वीर लगाई गई है। पोस्टर में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का फोटो सबसे ऊपर लगाया गया है। इसके बाद गठबंधन दल के नेता शिबू सोरेन, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू यादव, फारुख अबदुल्लाह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, अखिलेश यादव, तेजस्वि यादव, संजय सिंह, सीताराम येचुरी, दिपांकर भट्‌टाचार्य की भी फोटो लगाई गई है। यानी इस रैली के माध्यम से I.N.D.I.A गठबंधन के नेता बीजेपी पर जोरदार हमला करने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हेमंत सोरेन व अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने का मुद्दा को भी उठायेंगे।

5 लाख लोगों के आने का दावा

इस रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर गठबंधन दल के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंत्री से लेकर एमपी व विधायकों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। झामुमो के प्रवक्ता सुप्रीयो भट्‌टाचार्य ने गुरुवार को ही साझा प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया है की यह रैली ऐतिहासिक होगी। कम से कम इस रैली में 5 लोग आएंगे। वहीं, कांग्रेस के राकेश सिन्हा ने कहा था, न्याय महारैली की गूंज केंद्र की सत्ता बदल लेगी।

Leave a Response