+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
EducationLatest Hindi NewsNews

10th Result 2024 : जैक की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी | 90.39 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए | जमशेदपुर जिला टॉप

Share the post

लड़कियों ने फिर बाजी मारी, देवघर का रिजल्ट सबसे खराब रहा

हजारीबाग की लड़कियाें का रहा जलवा

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (jac) ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब स्टूडेंट्स अपनी रिजल्ट को jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा इस वर्ष 6 फरवरी से 26 फरवरी तक हुई थी। 421678 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में शामिल हुए थे। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने रिजल्ट जारी किया। 90.39 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल घोषित हुए हैं। टॉप 5 जिला में प्रथम जमशेदपुर, दूसरे स्थान पर हजारीबाग, तीसरे स्थान पर ईस्ट सिंहभूम, चौथे स्थान पर गिरिडीह पांचवें स्थान पर लातेहार जिला रहा। सबसे खराब रिजल्ट देवघर का रहा। 2 लाख 5 हजार 110 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। सेंकंड डिवीजन में 1 लाख 53 हजार 33 छात्र सफल रहे। वहीं, 19 हजार 555 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए। 91 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी। वहीं, 89.70 लड़कों ने सफलता हासिल की। हजारीबाग की लड़कियों का दबदबा रहा।

टॉप 5 जिला

1.जमशेदपुर

2.हजारीबाग

3.ईस्ट सिंहभूम

4.गिरिडीह

5.लातेहार

ओवर ऑल एसटी छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा

जनरल: 2,69,137 छात्र परीक्षा दिए इसमें 2,39,726 छात्र सफल रहे यानी 89.07 प्रतिशत

एससी: 16,365 छात्र परीक्षा, दिए इसमें 14,726 छात्र सफल रहे यानी 89.98 प्रतिशत

एसटी: 53,814 छात्र परीक्षा, दिए इसमें 49,425 छात्र सफल रहे यानी 91.84 प्रतिशत

बीसी: 56,149 छात्र परीक्षा, दिए इसमें 52,758 छात्र सफल रहे यानी 93.96 प्रतिशत

एमबीसी: 23.158 छात्र परीक्षा, दिए इसमें 21,763 छात्र सफल रहे यानी 90.39 प्रतिशत

Leave a Response