About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
प्लेयर ऑफ द मैच शशांक सिंह ने नाबाद 61 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
CricketSport

IPL 2024 : पंजाब की लगातार दो हार के बाद जीत

Share the post
आशुतोष ने आखिरी समय में 31 रनों की अच्छी पारी खेली।

रांची। IPL 2024 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो शशांक सिंह रहे, जिन्होंने नाबाद 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अहमदाबाद में खेले गए मैच में गुजरात की टीम ने अपने कप्तान शुभमन गिल के नाबाद 89 रनों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। लेकिन पंजाब की टीम ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 200 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यह पंजाब की लगातार दो हार के बाद पहली जीत है। शशांक ने आईपीएल में पहली फिफ्टी जमाई। वहीं, आशुतोष शर्मा ने आखिरी समय में 17 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके व 1 छक्के के सहारे 31 रनों की अच्छी पारी खेली। शशांक ने 29 गेंद खेलकर 6 चौका व 4 छक्के लगाए। नूर अहमद को दो विकेट मिले। इससे पहले गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 48 बॉल पर 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। साई सुदर्शन 33 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब से कगिसो रबाडा ने दो विकेट झटके। शशांक प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Leave a Response