Lok Sabha Election 2024 : JMM ने दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा महतो को चुनावी मैदान में उतारा
![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/1243-750x450.jpg)
![Lok Sabha Election 2024: JMM has fielded Nalin Soren from Dumka and Mathura Mahato from Giridih.](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/88.jpg)
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड से दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा महतो को चुनावी मैदान में उतार दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने बाकी उम्मीदवारों की घोषणा बाद में करेगी। पार्टी ने अपने दो वरिष्ठ विधायकों को लोकसभा का टिकट देकर विपक्ष को चौंकाया है। आपको बता दें कि महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जेपी पटेल व खूंटी के कालीचरण मुंडा को चुनावी मैदान में उतार दिया है। बीजेपी ने दुमका से सीता सोरेन को टिकट दिया है। बता दें कि सीता सोरेन ने हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। शिबू सोरेन की बहू व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी भाभी सीता सोरेन को दुमका में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि यहां शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा की अच्छी खासी पकड़ है। साथ ही हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद खासकर आदिवासी समाज गुस्सा में है। ऐसे में जब हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव के दौरान दुमका क्षेत्र में भ्रमण करेंगी तो नलिन सोरेन को इसका बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा।