About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 13, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsPolitics

सोनिया गांधी ने राज्यसभा में शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत की

Share the post

रांची। कांग्रेस ने अपने X अकाउंट पर CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने बधाई दी। कांग्रेस ने लिखा… पिछले 25 साल से आप देश के आखिरी व्यक्ति के हक की प्रबल पैरोकार बनी रहीं और सदन में उनकी आवाज को बुलंद करती आई हैं। देश की जनता और हर कांग्रेसजन को पूर्ण विश्वास है कि राज्यसभा में आपकी गरिमामई उपस्थिति जनता के हक और उनकी मांगों को और पुरजोर करेगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी अपने X अकाउंट पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुभकामनाएं दी। खड़गे ने लिखा… सोनिया गांधी ने आज राज्यसभा में शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत की। प्रतिकूल परिस्थितियों और उथल-पुथल के मद्देनजर उनका साहसी लचीलापन और गरिमामय अनुग्रह हमारी संसदीय रणनीति का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने लोकसभा में सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब मैं और मेरे साथी सदस्य उच्च सदन में उनकी उपस्थिति का इंतजार कर रहे हैं। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

Leave a Response