![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/6789-721x450.jpg)
![Yellow alert regarding heat wave in many districts of Jharkhand](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/1236-1024x845.jpg)
गोड्डा व पाकुड़ में तेज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
रांची। झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम केंद्र ने 4, 5 और 6 अप्रैल 2024 को गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। 4 अप्रैल को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम से लेकर पश्चिमी सिंहभूम तक में हीट वेव की प्रबल संभावना है। इसे लेकर इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 5 अप्रैल को सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले के कई इलाकों में लू चलने की प्रबल संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 अप्रैल को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और आसपास के जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। केंद्र रांची ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि 7 अप्रैल को राज्य के विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, जिसके कारण राज्यवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/04/6789-1.jpg)