+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
EducationNews

सबको जीवन की जटिल परिस्थितियों का सामना करना है। जहां वास्तव में आपकी बुद्धि व कौशल का आपको प्रयोग करना होगा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Share the post

सीएम ने कहा- दीक्षांत समारोह आपके शैक्षिक विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है

रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सबको जीवन की जटिल परिस्थितियों का सामना करना है। जहां वास्तव में आपकी बुद्धि व कौशल का आपको प्रयोग करना होगा। साथ ही विभिन्न समस्याओं के हल को खोजने होंगे। आज महिलाएं व बेटिया हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। आज स्वर्ण पदक प्राप्त कर रही बेटियों में लगभग 50 प्रतिशत बेटियां है। इस मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं, सीएम संपई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि यह दीक्षांत समारोह आपके शैक्षिक विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आपके द्वारा अर्जित की गई शिक्षा के उपरांत प्राप्त होने वाली यह उपाधि आपके कठोर परिश्रम और गहन समर्पण का परिणाम है। आप सबके लिए यह अवसर जितना महत्वपूर्ण है उतना ही आपके शिक्षकों, मार्गदर्शकों, और अभिभावकों के लिए भी यह गौरव का क्षण है। गर्व और प्रसन्नता के साथ यह उन चुनौतियों के लिए भी तैयार होने का समय है जो आपके सुखद भविष्य को आकार देगा। जैसा कि आप सभी को मालूम है कि ज्ञान से बड़ा कोई धन न है और न हो सकता है। इस ज्ञान के माध्यम से ही आप भौतिक सुख से आध्यात्मिक संतोष की यात्रा तय कर सकते हैं। राज्य में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के स्तर को शिखर तक ले जाने के लिए झारखण्ड राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

Leave a Response