About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 10, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

हेमंत सरकार के 4 साल : कल मोरहाबादी ग्राउंड में होगा भव्य कार्यक्रम | शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा असर | देखें कल कैसा रहेगा ट्रैफिक रूट

Share the post

बरियातू, मोरहाबादी, हरमू, कांके, बोड़ेया रोड व इसके आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी

रांची। हेमंत सोरेन की सरकार शुक्रवार यानि 29 दिसंबर 2023 को अपने कार्यकाल का चौथा साल पूरा कर लेगी। इसके उपलक्ष्य में रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसे में शुक्रवार को रांची शहर के यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। क्योंकि राज्य भर से लोग बस के अलावा बड़े व छोटे गाड़ी से मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। रांची से भी नेता व कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान जाएंगे। हजारों लोगों की भीड़ मोरहाबादी ग्राउंड में जुटेगी। इसको लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। ताकि आमलोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। हालांकि रांची ट्रैफिक पुलिस ने आमजनों से भीड़भाड़ वाले एरिया में गाड़ी से नहीं चलने की सलाह दी है। ताकि जाम में लोगों को परेशानी न हो। ऐसे में रांची ट्रैफिक पुलिस ने बरियातू, मोरहाबादी, हरमू, कांके, बोड़ेया रोड व इसके आसपास यातायात प्रभावित रहने की बात कही है। साथ ही कल सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया गया है।

दिखेगी सरकार की उपलब्धियां

29 दिसंबर को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से लाभार्थी यहां पहुंचेंगे। हेमंत सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जहां सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाएगी और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेगी। इस मौके पर फुटबॉल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी प्रदर्शनियां भी देखने को मिलेंगी। मोरहाबादी मैदान से लेकर राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों और सड़कों के किनारे सरकार की उपलब्धियों से संबंधित होर्डिंग लगाए गए हैं। अगला साल यानि 2024 इस सरकार के कार्यकाल का पांचवां और आखिरी साल होगा। ऐसे में इस बार आयोजन को भव्य बनाने की कोशिश की गई है। इस प्रग्राम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

Leave a Response