+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 27, 2026
News

एल खियांग्ते ने झारखंड के नए मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया

Share the post

रांची। एल खियांग्ते ने गुरुवार को झारखंड के नए मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। वह 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले वह श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर थे। बुधवार को झारखंड के मुख्य सचिव बदल दिए गए थे। सुखदेव सिंह को एटीआई का निदेशक बना दिया गया। झारखंड सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का तबादला महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पर कर दिया गया। वहीं, महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पदस्थापित लालबियक्तलुआंगा खियांग्ते को झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर भेजा गया ।

Leave a Response