+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, November 28, 2025
News

आज हेमंत कैबिनेट की बैठक | 15 दिसंबर से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र लगाने पर लगेगी मुहर

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची।  हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक आज यानि 7 दिसंबर को होगी। इस बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। बैठक दिन के 4 बजे से धुर्वा के प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस बैठक में 15 दिसंबर 2023 से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू करने पर मुहर लगने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों कैबिनेट की हुई बैठक में 32 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली थी। इस बार भी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को कैबिनेट से हरी झंडी दी जाएगी। कैबिनेट में लाये जाने वाले प्रस्तावों को लेकर दो दिनों ही मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसमें सभी विभागों को कैबिनेट में रखे जाने वाले प्रस्तावों को तैयार करने का निर्देश दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार कई नियुक्ति नियमावली की सेवा शर्तों में संशोधन को मंजूरी दी जा सकती है, वहीं सड़क निर्माण से जुड़े कुछ अहम प्रस्तावों पर भी हरी झंडी मिल सकती है। स्वस्थ्य व शिक्षा विभाग से जुड़े भी कुछ प्रस्ताव कैबिनेट में रखे जाएंगे।

शीतकालीन सत्र शुरू होने की संभावना

15 दिसंबर 2023 से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने की संभावना है। 7 दिसंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक होनी है, इसमें सत्र 15 से लगाने पर मुहर लग सकती है। 22 तक शीतकालीन सत्र चलेगी। 6 कार्य दिवस होंगे, 15 के बाद 16 व 17 को अवकाश रहेगा। 18, 19, 20, 21 व 22 कार्य दिवस होंगे। इस दौरान सरकार सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी। साथ ही अनुपूरक बजट भी पेश होंगे।

Leave a Response