About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

JMM की बैठक में 3 विधायक नहीं पहुंचे : I.N.D.I.A एलाइंस का रांची में 21 अप्रैल को उलगुलान न्याय रैली

Share the post

– प्रभात तारा मैदान में होने वाले रैली में गठबंधन के देशभर के बड़े नेता शामिल होंगे

– गांडेय से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन लड़ेंगी उप चुनाव

रांची। Lok Sabha Election 2024 को लेकर झारखंड  ‘I.N.D.I.A’ एलाइंस की 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली होगी। इस रैली में गठबंधन के देशभर के बड़े नेता शामिल होंगे। यानी ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल झारखंड की पार्टियां राज्य में संयुक्त रूप से चुनावी कैंपेन का आगाज करेंगी। यह फैसला शुक्रवार को रांची में सीएम चंपई सोरेन की अगुआई में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों, सांसदों और कई बड़े नेताओं की बैठक में लिया गया। बैठक में साझा चुनावी कैंपेन और सियासत के साथ-साथ राज्य की संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

गांडेय से कल्पना सोरेन के नाम पर लगी मुहर

जेएमएम के बैठक में यह तय हुआ कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वहीं, इस बैठक के बाद पार्टी की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि कल्पना सोरेन पूरे दमखम के साथ गांडेय विधानसभा सीट पर उतरेंगी। इस बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

लोबिन, चमरा व बैद्यनाथ नहीं आए

इस बैठक में पार्टी के 3 विधायक लोबिन हेंब्रम, बैद्यनाथ राम और चमरा लिंडा शामिल नहीं हुए। इन तीनों नेताओं के बैठक में नहीं पहुंचने पर राजनीति पारा झारखंड का गर्म है। चर्चा है कि लोबिन हेंब्रम राजमहल और चमरा लिंडा लोहरदगा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। वहीं, बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाए जाने से वे पार्टी के इस निर्णय से खासा नाराज चल रहे हैं।

सीएम ने किया टि्वट

सीएम चंपई सोरेन ने अपने X अकाउंट पर लिखा… झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल की बैठक में शामिल हुआ। इस बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी/ गठबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक के दौरान आगामी 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली आयोजित करने का फैसला किया गया है, जिसमें देश भर के इंडिया गठबंधन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा की विभाजनकारी नीतियों से परेशान प्रदेश की जनता महागठबंधन के प्रत्याशियों को सभी 14 सीटों विजयी बनायेगी।

Leave a Response