About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 13, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जनता दरबार के दौरान युवक ने किया हमला | पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Share the post

रांची। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर एक युवक ने हमला कर दिया। यह हमला तब हुआ जब गिरिराज सिंह बेगूसराय के बलिया में जनता दरबार से बाहर निकल रहे थे। युवक ने केंद्रीय मंत्री पर मुक्का मारने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। केंद्रीय मंत्री सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है।

मुक्का मारने की कोशिश की गई

मिली जानकारी के अनुसार गिरिराज सिंह जनता की समस्याएं सुन रहे थे। तभी सफेद टोपी पहने एक युवक पहुंचा और कुछ अपशब्द बोला। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोकने का प्रयास किया तो वह केंद्रीय मंत्री की ओर भागा और गिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान मो. सैफी के रुप में हुई है जोकि एक पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।

गिरिराज सिंह ने क्या कहा

वहीं, घटना के बाद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपी का चेहरा देखने के बाद तेजस्वी और अखिलेश यादव उसके समर्थन में उतर आएंगें। उन्होंने कहा कि वो ऐसे लोगों से नहीं डरते। उन्होंने एक बार फिर वक्फ  बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वक्फ बोर्ड के जरिए फतुहा ही नहीं बेगूसराय में भी हिंदुओं की जमीन पर नोटिस भेजा जा रहा है और उसे अपना बताया जा रहा है। वक्त बोर्ड का काम वर्तमान में जमीन जुटाव अभियान में तब्दील हो चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो कहा है बटोगे तो कटोगे वह बिल्कुल सत्य है और हिंदुओं को अपनी सुरक्षा एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए एक होना ही पड़ेगा नहीं तो अखिलेश यादव तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जैसे लोग भारत को इस्लामिक कंट्री बनाकर ही दम लेंगे।

Leave a Response