+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, February 14, 2025
NewsPolitics

रांची से लोकसभा की नहीं मिली टिकट तो 30 दिनों बाद रामटहल चौधरी ने छोड़ दी कांग्रेस पार्टी

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर 28 मार्च को पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा था। चाहत थी रांची से चुनाव लड़ने का, इसलिए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन कांग्रेस ने रांची से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दे दिया। यशस्विनी सहाय को टिकट मिलने के बाद से रामटहल चौधरी कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। आज यानी शनिवार को उन्होंने पार्टी छोड़ दी। प्रेस कांफ्रेंस में रामटहल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया इसलिए पार्टी को छोड़ रहे हैं। मुझे कांग्रेस के कई नेता ने पार्टी ज्वाइन कराने से पहले रांची से टिकट दिलाने की बात कही थी। इसलिए मैने टिकट पाने को लेकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। जब टिकट ही नहीं मिला तो पार्टी का झंडा थोड़े ढोएंगे। अब आगे हमारा समाज जो कहेगा वहीं करेंगे। अगर समाज चुनाव लड़ने को कहेगा तो चुनाव भी लड़ेंगे।

Leave a Response