About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

इरबा में ईद मिलन समारोह : कांग्रेस प्रभारी मीर ने बताया-आखिर क्यों झारखंड से नहीं मिल पाया मुसलमान को टिकट | रांची सीट जीतने का बताया शानदार प्लान

Share the post

रांची। इरबा में झारखंड कांग्रेस के महासचिव अनवार अंसारी की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार की शाम खुले आसमान के नीचे एक से बढ़कर एक नेता शामिल हुए। साथ ही झारखंड में सभी सीटों पर जीतने का प्लान भी बताया। लेकिन इस मिलन समारोह में कुछ नेताओं ने झारखंड से मुसलमानों को एक भी टिकट नहीं देने का सवाल भी उठाया। हालांकि उन नेताओं ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की भी बात कही। इन सारी बातों को बहुत ही ध्यान से झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर सुनें। लेकिन जब वो लोगों को संबोधित किए आैर क्यों नहीं सीट झारखंड से मुसलमानों की मिली तो सब दंग रह गए। सब सोंचने पर मजबूर हो गए। मीर ने कहा कि आज मुझे भी अफसोस है कि झारखंड में एक भी टिकट मुसलमान को नहीं मिला। लेकिन इसमें गलती कांग्रेस की नहीं है। न ही मेरी है आैर न ही झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष की है। उन्होंने बहुत ही शानदार ढंग से लोगों को बताया कि हमलोगों ने खुद ही अपना दायरा इतना लिमिटेड कर चुके हैं जिसके वजह से एक परेशानी जरूर सामने आई। अगर यह दायरा पहले से ही वैसे किया होता जिन्होंने 40-50 साल से कांग्रेस की राजनीति किए व उस बैनर के तहत मंत्री बनें, एमपी बनें, एमएलए बने, बड़े बड़े पद पर रहे, काश उन्होंने अपने उस जाती मुफात के अलावा आैर 10 लोग पैदा किए होते तो जब हम मार्केट में घूमने निकले… मौसम के हिसाब से सीजन के हिसाब से तो हमें एक के ऊपर एक मिलना चाहिए था। तो शायद ये दिन ये खबर आपको सवाल करने का मौका नहीं मिलता आैर मुझे जवाब देने की गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने कहा कि रांची सीट में अगर आदिवासी व मुसलमान सही ढंग से वोट कर देंगे तो निश्चित आप ये सीट जीत जाएंगे। उन्होंने कहा कि गोड्‌डा के साथ-साथ आप 14 सीट भी इंडिया गठबंधन को जीता सकते हैं। साथ ही कहा कि आज भी देश के 71% लोग बीजेपी को पसंद नहीं करते हैं।

ये हुए शामिल

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची लोकसभा सीट की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्‌टाचार्य, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष मंजूर अंसारी, झामुमो रांची महानगर अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष फरीद खान, कांग्रेस प्रवक्ता ताैसिफ, रियाज अंसारी, अंजुमन इसलामिया के पूर्व अध्यक्ष अबरार अहमद सहित कई गणमामन्य लोग शामल हुए।

Leave a Response