About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNewsSocial

नशा करने वाले सावधान : पुलिस ने जारी किया वीडियो संदेश | वाट्सअप नंबर 9153886238 पर नशा करने वालों की जानकारी दें

Share the post

नशे के सौदागर का फोटो, नाम व पता भी पुलिस को भेज सकते हैं

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नशा करने वालों या उससे जुड़े लोगों की खैर नहीं है। रांची पुलिस ने इसको लेकर अपनी अभियान तेज कर दी है। नशे के जाल से युवाओं को बचाने को लेकर एसएसपी रांची ने एक वीडियो संदेश रिलीज जारी किया। नशे के विरुद्ध समाज को सजग भूमिका निभाने एवं जड़मूल से इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रेरित करते हुए तकनीक का उपयोग करने का अनुरोध किया है। एसएसपी ने वाट्सअप के माध्यम इस तरह की गतिविधियों की सूचना रांची पुलिस को वाट्सअप नंबर 9153886238 पर देने की अपील की। इसके साथ ही बताया कि यदि किसी को ऐसी गतिविधियों के अड्डे या स्थान का पता है तो उस स्थान पर जाकर उसका करेंट लोकेशन उपरोक्त नंबर पर भेज कर पुलिस की मदद कर सकते हैं। एसएसपी ने हिदायत दी कि लोकेशन भेजने के लिए उस स्थान पर तब जाएं जब कि वहां इस तरह की असामाजिक गतिविधियां हो रही हों। यदि किसी नशे के सौदागर का फोटो , नाम ,पता किसी के पास उपलब्ध है तो उसे भी शेयर करने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

संदेश में क्या है

इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने नशे के हानिकारक प्रभावों को दर्शाया है और युवाओं को इस खतरे से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को समर्थन देने का आग्रह किया है। युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य एवं सरकार और समाज की साझी ज़िम्मेदारी है।इन्हें नशे के गर्त में धकेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए रांची पुलिस प्रतिबद्ध है। बता दें कि बीते दिनों रांची पुलिस के विशेष अभियान में 50 से भी अधिक नशा कारोबारी जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। साथ ही लगभग 15 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त की जा चुकी है।


Leave a Response