![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/7-9-750x450.jpg)
![Warrant issued against 8 accused from Doranda and Hindpiri in Ranchi violence case](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/07/098.webp)
रांची। पिछले साल 10 जून 2022 को रांची के मेन रोड में हुई हिंसा मामले में रांची पुलिस ने डोरंडा व हिंदपीढ़ी के 8 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया। रांची पुलिस ने इस हिंसा मामले में 40 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करने की कोर्ट से अपील की थी। सीजेएम कोर्ट ने 8 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अब इन आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। जिनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है, उनमें मो. नकीब, मो, माजिद आलम, मो. जमाल गद्दी, मो. मुन्ना गद्दी, मो. खालिद उमर, मो. शादाब आलम, मो. अजीम और अजीमुश्शान शामिल हैं। ये सभी डोरंडा और हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पिछले साल की रांची के मेन रोड में 10 जून को एक बड़ी हिंसा हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में एक प्रदर्शन जुलूस निकाला था। जुलूस शांतिपूर्वक तरीके से निकाली थी। लेकिन बाद में यह हिंसक हो गया। इस दौरान पुलिस की ओर से फायरिंग हुई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इसको लेकर तनाव भी व्याप्त हो गया था। उस समय रांची के सीनियर एसपी सुधीर कुमार झा थे। लेकिन बाद में उनका तबादला भी कर दिया गया था।