About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, April 14, 2026
JHARKHAND NEWS

108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत

चतरा झारखंड में बन रहा भव्य संकटमोचन धाम, विशाल हनुमान प्रतिमा
चतरा में बन रहा भव्य संकटमोचन धाम
Share the post

डेस्क। झारखंड के चतरा जिले में एक भव्य धार्मिक परिसर ‘उदधिक्रमान संकटमोचन धाम’ का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। लगभग 8 एकड़ भूमि में विकसित हो रहे इस धाम में राम दरबार, शिव परिवार एवं संकटमोचन हनुमान मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही यहां 108 फीट ऊंची विशाल हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चतरा में बन रहा यह संकटमोचन धाम न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि यह झारखंड में आस्था और पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।

क्या-क्या होगा खास इस धाम में

इस धार्मिक परिसर को एक बड़े आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां कई पौराणिक स्थलों की भी स्थापना की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

  • दशरथ कुंड
  • सीता रसोई
  • महर्षि वाल्मीकि सभागार
  • महर्षि वशिष्ठ आश्रम
  • महर्षि विश्वामित्र आश्रम
  • माता शबरी आश्रम

इन सभी स्थलों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करने का उद्देश्य है।

16 अप्रैल से निकलेगा ‘संकटमोचन रथ’

धाम के प्रचार-प्रसार के लिए पूरे झारखंड में ‘उदधिक्रमान संकटमोचन रथ’ का संचालन किया जाएगा। इस रथ यात्रा की शुरुआत 16 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे रांची के अरगोड़ा स्थित हनुमान मंदिर से होगी।

रथ यात्रा का रूट इस प्रकार रहेगा:

  • सुबह 7:00 बजे – अरगोड़ा हनुमान मंदिर से प्रस्थान
  • सुबह 8:30 बजे – कडरू हनुमान मंदिर
  • सुबह 10:00 बजे – चुटिया राम मंदिर
  • सुबह 11:30 बजे – हिनू चौक स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर
  • इसके बाद वापसी अरगोड़ा चौक

भक्तों से जुड़ाव की अनूठी पहल

इस रथ यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं द्वारा संकल्पित मिट्टी और अक्षत (चावल) एकत्र किए जाएंगे, जिन्हें धाम की नींव में स्थापित किया जाएगा। इससे पूरे राज्य के भक्तों की आस्था इस निर्माण से जुड़ सकेगी।

Leave a Response