About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, November 6, 2026
Sport

प्रशिक्षण सह कंडीशनिंग वर्कशॉप में शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत हो रहे झारखंड के खिलाड़ी

आवासीय क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी व प्रशिक्षक का विशेष कैंप

Share the post

रांची। 15 दिवसीय खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप के 5वें दिन की शुरुआत सुबह में योग शिक्षक अमित ठाकुर ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में योग का अभ्यास कराकर किया। ताड़ासन, त्रिकोण आसन, व्रक्षासन,सूर्य नमस्कार समेत कई तरह के योग व आसान कराया गया। वहीं, केंद्रीय पुस्तकालय स्मृति सभागार व  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में मेंटल ट्रेनर मृणाल चक्रवर्ती (कोलकाता) ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रर्दशन करने  हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के गुर बताए। प्रारंभिक अवस्था से नीव को मजबूत करने, आत्मा विश्वास बढ़ाने, बार-बार की जा रही गलतियों को सुधार करने की जानकारी दी। अभ्यास के दौरान ही अपने आप को प्रोत्साहित करने व मनोबल बढ़ाने के बारे बताया गया।  विभिन्न  तरह के कहानियों,  इंटरनेशनल, ओलिंपियन खिलाड़ियों के जीवनी, उनके द्वारा बचपन से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सफर को प्रर्दशन को लेकर वीडियो,आडियो के माध्यम अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को खुल कर प्रदर्शित करने व निखारने हेतु प्रोत्साहित किया। राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक व बालिका आैर वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप का आयोजन किया गया है। इस मौके खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा,  उप निदेशक साझा देव शंकर दास, रांची साई के प्रभारी सह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, ओलिंपियन तीरंदाज रीना कुमारी, राज्य खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, एथलेटिक्स कोच योगेश यादव, अंजलुस तिर्की, वीणा केरकेट्टा, प्रतिमा बरवा, अजय सुभाष तिर्की,  करूणा पूर्ति, भरत साह, हरेंद्र सिंह, मोहन कुमार समेत राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रशिक्षक शामिल थे।

Leave a Response