About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Ranchi News: Kaveri Restaurant Owner लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका, कई एंगल से जांच कर रही पुलिस
लव भाटिया मामले में जांच जारी, Kaveri Restaurant में FSL टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
Breaking NewsJHARKHAND NEWS

रांची: Kaveri Restaurant के मालिक लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर खाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Share the post

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के चर्चित होटल कारोबारी परिवार से जुड़े युवा व्यवसायी लव भाटिया की गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को जहर सेवन की आशंका है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लव भाटिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए। परिजन उन्हें तत्काल लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ऑर्किड अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही लालपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कई एंगल से जांच कर रही पुलिस

यह मामला शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से जुड़ा होने के कारण काफी संवेदनशील माना जा रहा है। लालपुर और हिंदपीढ़ी थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

शहर में शोक की लहर

लव भाटिया के निधन की खबर फैलते ही राजधानी के व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Response