About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने 25 दिन पहले गैस सिलेंडर बुकिंग करने की सलाह दी
उपभोक्ताओं को 25 दिन पहले बुकिंग की सलाह।
BusinessJHARKHAND NEWS

रांची में LPG सिलेंडर की कमी पर प्रशासन सख्त | 25 दिन पहले बुकिंग की सलाह

Share the post

रांची। रांची में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों और गैस कंपनियों के साथ समीक्षा बैठक की। होली के दौरान गैस सप्लाई में आई अस्थायी परेशानी को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) कुमार रजत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में IOCL, HPCL और BPCL के क्षेत्रीय प्रबंधक, CSC के जिला नोडल अधिकारी और रांची जिले की सभी गैस एजेंसियों के संचालक शामिल हुए। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय भी बैठक में मौजूद थे।

25 दिन पहले सिलेंडर बुक करने की सलाह

बैठक में गैस कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि होली के कारण सप्लाई चेन में थोड़ी देर के लिए बाधा आई थी, जिससे कुछ जगहों पर सिलेंडर की डिलीवरी प्रभावित हुई। अब स्थिति सामान्य हो चुकी है और गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग कम से कम 25 दिन पहले कर लें। बुकिंग के बाद 2–3 दिनों के अंदर घर तक सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा।

छोटे सिलेंडर भी उपलब्ध

अगर किसी उपभोक्ता का सिलेंडर 25 दिन से पहले खत्म हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे में 5 किलो और 2 किलो के छोटे सिलेंडर बिना बुकिंग के गैस एजेंसी से लिए जा सकते हैं। इसके लिए सीधे एजेंसी से संपर्क कर डोरस्टेप डिलीवरी भी ली जा सकती है।

टोल-फ्री नंबर जारी करने के निर्देश

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने गैस एजेंसियों से छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता और व्यवस्था की जानकारी ली। कंपनियों को निर्देश दिया गया कि वे अलग-अलग टोल-फ्री नंबर जारी करें, ताकि उपभोक्ता फोन पर आसानी से जानकारी ले सकें। इन नंबरों पर हमेशा एक कर्मचारी उपलब्ध रहेगा।

जागरूकता के लिए प्रचार अभियान

प्रशासन ने गैस कंपनियों को निर्देश दिया है कि 25 दिन पहले बुकिंग की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए SMS, बिलबोर्ड, रेडियो, टीवी और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार किया जाए। साथ ही कंपनियों और एजेंसियों के प्रबंधकों के लिए WhatsApp ग्रुप भी बनाया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत समन्वय हो सके।

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि गैस वितरण पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। अगर कोई एजेंसी या वितरक कालाबाजारी करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने रांची के लोगों से अपील की है कि वे समय पर सिलेंडर बुक करें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों या हेल्पलाइन पर दें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।

Leave a Response