+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 19, 2025
Latest Hindi NewsNewsPolitics

रांची में 21 को उलगुलना रैली : मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी भी आएंगे | कल्पना ने लिखा- महंगाई के खिलाफ पूरा देश कह रहा है उलगुलान

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। I.N.D.I.A एलाइंस की ओर से 21 अप्रैल को उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 में यह रैली झारखंड में कितना असर डालेगा यह तो 4 जून को ही पता चलेगा। लेकिन इस रैली को सफल बनाने को लेकर I.N.D.I.A एलाइंस के नेता जुट गए हैं। इस रैली में देशभर के बड़े नेता के शामिल होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़े व सांसद राहुल गांधी ने शामिल होने की सहमति दे दी है। इस रैली के माध्यम से इंडिया एलाइंस अपने वोटरों को साधने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही झारखंड में होने वाले चुनाव में ज्योदा से ज्यादा सीट जीतने का मैसेज जनता को देंगे। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के X अकाउंट पर 21 के होने वाले रैली को लेकर पोस्ट किया है।

कल्पना सोरेन ने X पर लिखा…

तानाशाही के खिलाफ

चंदा चोरों के खिलाफ

इलेक्टोरल बॉण्ड महालूट के खिलाफ

जल, जंगल, जमीन लूटने वालों के खिलाफ

आदिवासी विरोधियों के खिलाफ

दलित विरोधियों के खिलाफ

पिछड़ा विरोधियों के खिलाफ

अल्पसंख्यक विरोधियों के खिलाफ

महिला, युवा, किसान, मजदूर विरोधियों के खिलाफ

सरकारी संपत्तियों को बेचने वालों के खिलाफ

बेरोजगारी के खिलाफ

महंगाई के खिलाफ पूरा देश कह रहा है उलगुलान! उलगुलान! उलगुलान! अपनी आवाज बुलंद करने को, उलगुलान शुरू करने को रांची चलो – 21 अप्रैल 2024 प्रभात तारा मैदान झारखंड झुकेगा नहीं! INDIA रुकेगा नहीं! कल्पना मुर्मू सोरेन

Leave a Response